Site icon TIMES OF PEDIA

राजस्थान में मानसून की विदाई के साथ बढ़ा पारा, जैसलमेर 41.5 डिग्री पर

rajasthan-weather-temperature-rise-

rajasthan-weather-temperature-rise-

जयपुर, 22 सितंबर । राजस्थान में मानसून की वापसी का दौर शुरू होने के साथ ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान बढ़ने लगा है। मंगलवार को तीन शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। जैसलमेर 41.5 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जबकि फलौदी में रात का न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर और बीकानेर में भी दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। प्रदेश के कई शहरों के तापमान में पिछले दिन की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को डूंगरपुर में हल्की बारिश हुई। राजधानी जयपुर में मौसम साफ रहा और दिनभर तेज धूप खिली रही। इसके चलते जयपुर के अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 36.2 और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मानसून की वापसी के साथ प्रदेश में मौसम के शुष्क होने और तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है।

Exit mobile version