Site icon TIMES OF PEDIA

श्रीगंगानगर स्टेशन पर रेल जन संवाद

rail-jan-samvad-ganganagar

rail-jan-samvad-ganganagar

श्रीगंगानगर, 25 अक्टूबर । उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में स्पेशल कैम्पेन 6.0 के अंतर्गत यात्री सुविधाओं में सुधार, यात्रियों की समस्याओं के समाधान तथा रेल प्रशासन एवं यात्रियों के बीच संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेन्द्र जोशी ने श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों के यात्रा अनुभवों की जानकारी ली तथा यात्री सुविधाओं से संबंधित उनके सुझावों, अपेक्षाओं एवं समस्याओं को सुना।

कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों को अपनी बात सीधे रेल प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करना तथा प्राप्त सुझावों के माध्यम से यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाना रहा।

वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक ने बताया यात्रियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए रेल मदद पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 139 तथा अन्य उपलब्ध माध्यमों का उपयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने रेलवे में स्वच्छता को लेकर यात्रियों एवं आमजन से अपील करते हुए बताया कि यात्रियों को को रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों, सर्कुलेटिंग एरिया आदि में कचरा निर्धारित स्थान पर वर्गीकरण के अनुसार कचरा पात्र में डालें और स्वच्छता में सहभागिता निभाएं।

उत्तर पश्चिम रेलवे का बीकानेर मंडल यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार, यात्रियों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। स्पेशल कैम्पेन 6.0 के अंतर्गत आयोजित ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Exit mobile version