Site icon TIMES OF PEDIA

जींद : हाइवे पार कर रही महिला को बस ने मारी टक्कर, मौत

punjab-roadways-bus-was-headin

punjab-roadways-bus-was-headin

जींद, 21 अगस्त । जींद-पटियाला नेशनल हाइवे पर गांव डूमरखां कलां के निकट तेज रफ्तार पंजाब नंबर बस की टक्कर से महिला की मौत हो गई। महिला खेत से पशुचारा लेकर वापस लौटते समय हाइवे को पार कर रही थी। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के भांजे की शिकायत पर फरार बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव डूमरखां कलां निवासी संतरो अपने खेत से पशु चारा लाने के लिए गांव झील की तरफ गई हुई थी। वापसी के दौरान जब वह जींद-पटियाला नेशनल हाइवे को पार कर रही थी, तो उसी दौरान पंजाब की तरफ से आ रही तेजरफ्तार पंजाब नबर की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें संतरो गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। परिजनों द्वारा संतरो को नागरिक अस्पताल नरवाना ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देख अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान संतरो ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के भांजे रामफल की शिकायत पर फरार बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार को जानकारी देते हुए सदर थाना नरवाना के जांच अधिकारी सर्बेंद्र ने बताया कि महिला पशुचारा लेकर हाइवे को पार कर रही थी। पंजाब नंबर की बस ने टक्कर से महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version