Site icon TIMES OF PEDIA

हरियाणा पुलिस खरीदेगी साइबर टूल्स, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर

police-cyber-tools-software

police-cyber-tools-software

चंडीगढ़, 26 नवंबर । हरियाणा पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस करने और उसकी कार्यक्षमता एवं क्षमता निर्माण को नई मजबूती देने के लिए 62 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से नए सॉफ्टवेयर और अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों की खरीद की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हाई लेवल परचेज कमेटी की बैठक में हरियाणा पुलिस के आधुनिकीकरण से संबंधित 62.40 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई है। हरियाणा पुलिस के तकनीकी आधुनिकीकरण को नई गति देते हुए अगले तीन माह में अत्याधुनिक साइबर टूल्स, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की खरीद की जाएगी।

पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने इस संबंध में आला अधिकारियों की बैठक लेकर अगले दो साल का रोडमैप पर मंथन किया। डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में अनुसंधान अधिकारियों (आईओ), थाना प्रभारियों (एसएचओ), साइबर सेल प्रभारियों तथा संबंधित तकनीकी कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किए जाएंगे।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। जिसके चलते यह साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ी चुनौती बन रहा है। डीजीपी ने बताया कि हरियाणा पुलिस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टास्क फोर्स का गठन किया जा चुका है। पहले मॉड्यूल के तहत एआई की एक समर्पित टीम तैयार की जाएगी, जो अपराध नियंत्रण, अपराधियों की पहचान, डेटा विश्लेषण और पुलिसिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर काम करेगी। दूसरे मॉड्यूल में डार्क वेब से संबंधित विशेष टीम तैयार की जाएगी। तीसरे मॉड्यूल के तहत पुलिसकर्मियों को साइबर कमांडो के रूप में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

डीजीपी ने सीआईडी, साइबर क्राइम और एसटीएफ को निर्देश दिए कि सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए, ताकि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को समय रहते रोका जा सके। डीजीपी ने प्रदेश में सक्रिय अपराधियों से संबंधित सूचनाओं को एकीकृत कर एक केंद्रीकृत डेटाबेस और डिपॉजिटरी तैयार करने के निर्देश दिए। इसकी जिम्मेदारी स्टेट क्राइम ब्रांच, हरियाणा को सौंपी गई है। बैठक में बताया गया कि मोबाइल लोकेशन प्लॉटिंग के माध्यम से प्रतिदिन साइबर अपराध के हॉटस्पॉट्स की पहचान की जा रही है।

डीजीपी ने प्रदेश में सक्रिय अपराधियों से संबंधित सूचनाओं को एकीकृत कर एक केंद्रीकृत डेटाबेस और डिपॉजिटरी तैयार करने के निर्देश दिए। इसकी जिम्मेदारी स्टेट क्राइम ब्रांच, हरियाणा को सौंपी गई है। हरियाणा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए आरजेएसएफ पैटर्न’ पर आधारित इंटेलिजेंस मॉडल विकसित किया गया है। रोहतक से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई इस पहल को झज्जर, सोनीपत और फरीदाबाद के बाद अब प्रदेश के लगभग सभी जिलों में लागू किया जा चुका है।

मोबाइल लोकेशन प्लॉटिंग के माध्यम से प्रतिदिन साइबर अपराध के हॉटस्पॉट्स की पहचान की जा रही है। इसके अलावा, दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित एटीएम को तकनीकी प्रणाली से जोडक़र डेली अलर्ट सिस्टम विकसित किया गया है, जिससे एटीएम से छेड़छाड़ या किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंच सके। डीजीपी ने शेष बैंकों और कंपनियों के एटीएम को भी जल्द इस प्रणाली से जोडऩे के निर्देश दिए।

Exit mobile version