Site icon TIMES OF PEDIA

प्रधानमंत्री शनिवार को स्‍टार्टअप इंण्डिया इंटरनेशनल समिट को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शनिवार शाम को प्रारम्‍भ स्‍टार्टअप इंण्डिया इंटरनेशनल समिट को वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से संबोधित करेंगे। PM Modi स्‍टार्टअप्‍स के साथ संवाद भी करेंगे।

दो दिवसीय यह सम्‍मेलन वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्‍यापार संवर्धन विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सम्‍मेलन कल से शुरू हो जाएगा। अगस्‍त 2018 को काठमांडु में आयोजित चौथे बिम्‍सटेक स्‍ममेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई घोषणा के बाद यह आयोजन किया गया है। इस सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री ने बिम्‍सटेक स्‍टार्टअप सम्‍मेलन को करने की भारत की वचनबद्धता व्‍यक्‍त की थी।

प्रधानमंत्री द्वारा 16 जनवरी 2016 को शुरू की गई स्‍टार्टअप इण्डिया पहल के पांच वर्ष पूरा होने वाले इस आयोजन में 25 से अधिक देशों के दो सौ से ज्‍यादा वक्‍ता हिस्‍सा लेंगे। स्‍टार्टअप पहल के बाद भारत सरकार द्वारा आयोजित यह अब तक का सबसे बडा स्‍टार्टअप सम्‍मेलन होगा।

Exit mobile version