Site icon TIMES OF PEDIA

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल वर्चुअल माध्‍यम से विश्‍व आर्थिक मंच के दावोस संवाद को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल वीडियो कांफ्रेंस के जरिए विश्‍व आर्थिक फोरम के दवोस संवाद को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी उद्योग जगत के चार सौ से अधिक नेताओं के सत्र में चौथी औद्योगिक क्रांति-मानवता की भलाई के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग विषय पर भाषण देंगे। श्री मोदी कार्यक्रम के दौरान मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों के साथ भी बातचीत करेंगे। कोरोना काल के बाद विश्‍व आर्थिक फोरम के तहत इस संवाद का अयोजन किया जा रहा है।

Exit mobile version