Site icon TIMES OF PEDIA

ओवरचार्जिंग और अवैध वेंडिंग बर्दाश्त नहीं, शिकायत पर होगी सख्त कार्रवाई : अकांशु गोविल

overcharging-and-illegal-vending-tolerated-

overcharging-and-illegal-vending-tolerated-

कानपुर, 26 अगस्त । खानपान स्टॉलों पर यात्रियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराई जाए। ओवरचार्जिंग, अस्वच्छता, अनियमितता अथवा अवैध वेंडिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत या अनियमितता मिलने पर संबंधित स्टॉल के खिलाफ रेलवे नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बातें बुधवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर खानपान स्टॉलों के औचक निरीक्षण के दौरान उप मुख्य यातायात प्रबंधक कानपुर अकांशु गोविल ने दिया।

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और निर्धारित दरों पर खानपान सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उप मुख्य यातायात प्रबंधक अकांशु गोविल ने मंगलवार को स्टेशन के सभी खानपान स्टॉलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य एवं पेय सामग्री की गुणवत्ता, निर्धारित दरों पर बिक्री और साफ-सफाई की व्यवस्था की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म पर अवैध वेंडिंग और यात्रियों से ओवरचार्जिंग किए जाने की शिकायतों को लेकर भी पड़ताल की गई। स्टॉल संचालकों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित दरों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण में स्टेशन अधीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक, खानपान निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक (स्टेशन) और चेकिंग स्टाफ मौजूद रहा। रेल प्रशासन ने खानपान स्टॉलों पर अनियमितताओं की रोकथाम के लिए निरीक्षण और जांच अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही।

Exit mobile version