Site icon TIMES OF PEDIA

दिल्ली में फ्री ब‍िजली पर बड़ा फैसला, 1 अक्‍टूबर से सभी को नहीं म‍िलेगी सब्स‍िडी

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने सब्सिडी वाली बिजली को लेकर आज बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राजधानी में अभी जो पावर सब्सिडी दी जाती है, उसमें 1 अक्टूबर 2022 से बदलाव किया जाएगा। सब्सिडी उन्हीं लोगों को दी जाएगी, जो इसकी मांग करेंगे। बता दें कि, केजरीवाल सरकार सत्ता में आने के बाद से लोगों को 200 यूनिट बिजली एवं पानी की आपूर्ति मुफ्त में करती आई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने एक बड़ा फ़ैसला लिया है। 

दिल्ली में बहुत लोगों को फ्री में बिजली मिलती है। इसके लिए दिल्ली सरकार सब्सिडी देती है। कई लोगों ने कहा कि हम लोग सक्षम हैं, हमें फ्री बिजली नहीं चाहिए। इसका इस्तेमाल आप विकास के लिए करें। अब हम लोगों से पूछेंगे कि क्या उन्हें बिजली की सब्सिडी चाहिए? अगर वे कहेंगे की चाहिए तो हम देंगे और वे कहेंगे कि नहीं चाहिए तो हम नहीं देंगे। 1 अक्टूबर से दिल्ली में उन्हीं लोगों को बिजली की सब्सिडी दी जाएगी जो लोग बिजली की सब्सिडी मांगेगे।

केजरीवाल ने एक और घोषणा करते हुए कहा कि, दिल्ली की कैबिनेट ने स्टार्टअप पॉलिसी पास की है। जो युवा अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं, दिल्ली सरकार उनकी मदद करेगी। पैसे की मदद के साथ-साथ अन्य तरह की भी मदद दिल्ली सरकार करेगी।

दिल्ली सरकार ढेर सारी वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। दिल्ली सरकार के किसी भी कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र अगर स्टार्टअप करना चाहता है और पढ़ते-पढ़ते उसने कोई प्रोडक्ट बनाया तो दिल्ली सरकार उसे पढ़ाई के लिए 2 साल तक की छुट्टी देने के लिए भी तैयार है, ताकि वह छात्र अपना पूरा समय अपने प्रोडक्ट पर लगा सकें।

Exit mobile version