Site icon TIMES OF PEDIA

तबादलों के बाद अब नगर निगम प्रशासन ने अधिकारियों को सौंपा नया कार्यभार

new-officers-take-charge

new-officers-take-charge

जयपुर, 17 अगस्त । नगर निगम जयपुर में प्रशासनिक एवं तकनीकी व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से अधिकारियों और सहायक अभियंताओं के कार्यों में बदलाव किया गया है। प्रशासनिक दृष्टि से जारी कार्यालय आदेश के तहत अतिरिक्त आयुक्त, उपायुक्त, राजस्व अधिकारियों सहित सहायक अभियंताओं को नवीन जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के अनुसार नरेंद्र कुमार बंसल को अतिरिक्त आयुक्त पार्ट-2 का कार्य, ओम प्रकाश धानवी को उपायुक्त स्वास्थ्य पार्ट-2 तथा नवीन भारद्वाज को उपायुक्त राजस्व-प्रथम एवं मुख्यमंत्री जन सुनवाई की जिम्मेदारी दी गई है। कमलेश मीणा को उपायुक्त कार्मिक एवं एन.यू.एल.एम. और मोनिका सोनी को उपायुक्त उद्यान का कार्य सौंपा गया है। श्यामलाल जांगिड़ को उपायुक्त राजस्व-द्वितीय एवं आयोजना-द्वितीय की जिम्मेदारी मिली है। राजस्व अधिकारी सरिता को वर्तमान कार्य के साथ उपायुक्त मुख्यालय का अतिरिक्त कार्य दिया गया है। अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक योगेश कुमार सांटोलिया को उपायुक्त आयोजना-प्रथम का अतिरिक्त कार्य तथा कर निर्धारक प्रीतम कुमार बिबवाल को राजस्व अधिकारी, मुरलीपुरा जोन का कार्य सौंपा गया है। वहीं, सहायक अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। भरत मीणा को हवामहल-आमेर जोन, कृपा मीणा को किशनपोल जोन और सीमा मीणा को मानसरोवर जोन में पदस्थापित किया गया है। कमलकान्त बैरवा को अधिशाषी अभियंता मुख्यालय कार्यालय, चेतन सिंह राजावत को आदर्श नगर जोन तथा रवि सोनवाल को सीवर प्रोजेक्ट पार्ट-2 का कार्य दिया गया है। संजय मीणा को झोटवाड़ा जोन, अलका मेवाड़ा को किशनपोल जोन, दिव्या गौतम और ओमेश जैन को सिविल लाइन जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Exit mobile version