Site icon TIMES OF PEDIA

नेपाल : रसुवा बाढ़ में लापता लोगों में से नवलपरासी पूर्व में अब तक 158 शव बरामद

nepal-rasuwa-flood-nawalparasi-east-missing-bodies

nepal-rasuwa-flood-nawalparasi-east-missing-bodies

काठमांडू, 29 अगस्त । नेपाल के रसुवा की भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण लापता हुए लोगों में से नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता पूर्व) जिले में शुक्रवार शाम तक 158 शव बरामद किए गए हैं। इनमें आज ही 48 शव अतिरिक्त रूप से मिले हैं।

जिला पुलिस कार्यालय नवलपरासी पूर्व के सूचना अधिकारी एवं डीएसपी अनिल पंडित के मुताबिक, नवलपरासी पूर्व से होकर बहने वाली नारायणी नदी के विभिन्न स्थानों पर देर शाम तक 158 शव मिले हैं। इन बरामद शवों में से 109 शव पूरे शरीर के रूप में मिले हैं। वहीं, जिले के विभिन्न स्थानों से बरामद 49 शवों के शरीर के अलग-अलग हिस्से मिले हैं।

डीएसपी के अनुसार, बरामद शवों में 31 महिलाओं, 51 पुरुषों, 8 बालकों और 11 बालिकाओं के शव शामिल हैं। बाकी अवशेषों में 30 पैर, 11 हाथ, 3 जांघें तथा कमर के ऊपर का एक हिस्सा, सिर का एक हिस्सा, पेट का एक हिस्सा, शरीर का बायां हिस्सा और छाती का एक हिस्सा शामिल है।

जिले में सबसे अधिक गैंडाकोट नगरपालिका से 103 शव मिले हैं। इसके अलावा मध्यविंदु नगरपालिका में 22, कावासोती नगरपालिका और विनयी त्रिवेणी गांवपालिका में 12-12 तथा देवचुली नगरपालिका में 9 शव बरामद हुए हैं।

नारायणी नदी के किनारे मिले शवों को विभिन्न अस्पतालों और वन कार्यालय के भवनों में सुरक्षित रखा गया है। नगर अस्पताल गैंडाकोट में 48, मध्यविंदु प्रादेशिक अस्पताल डंडा में 46, नगर अस्पताल मध्यविंदु में 6 और अंकुर सामुदायिक वन के भवन में 5 शव रखे गए हैं।

इसी तरह गंडकी अस्पताल पोखरा में 41, लुंबिनी मेडिकल कॉलेज प्रभास पाल्पा में 2, प्रदेश अस्पताल पाल्पा में 4 और मिशन अस्पताल पाल्पा में 2 शव पहचान और प्रबंधन के लिए भेजे गए हैं।

डीएसपी अनिल पंडित ने बताया कि 9 शव अभी नदी किनारे ही हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर लाने की तैयारी की जा रही है।

Exit mobile version