Site icon TIMES OF PEDIA

नेपाल में आज मनाया जा रहा काग तिहार, कौओं को पकवान खिलाकर की जा रही पूजा

nepal-kaag-tihar-celebrated-crows-worshipped-being

nepal-kaag-tihar-celebrated-crows-worshipped-being

काठमांडू, 07 नवंबर । नेपाल में शनिवार सुबह कौओं को स्वादिष्ट पकवान खिलाकर काग तिहार मनाया जा रहा है। हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार, कौए को मृत्यु और न्याय के देवता यमराज का संदेशवाहक माना जाता है। काग तिहार तेरस (त्रयोदशी) के दिन मनाया जाता है। यह रोशनी के पर्व तिहार के पांच दिवसीय उत्सव यानी यमपंचक का एक हिस्सा है।

नेपाल पंचांग निर्णायक विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम भट्टराई ने बताया कि धार्मिक शास्त्रों के अनुसार काग तिहार त्रयोदशी के दिन सुबह मनाया जाना चाहिए। इसी मान्यता के आधार पर आज काग तिहार मनाने का निर्णय लिया गया है।

इस अवसर पर आज कागेश्वरी मनोहरा नगरपालिका स्थित कागेश्वरी महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी तरह, हनुमानढोका स्थित कागेश्वरी मंदिर में भी कौओं की विशेष पूजा की जाती है।

तिहार पर्व के पीछे धार्मिक मान्यता है कि यमराज बुरे कर्म करने वालों को दंडित करते हैं, जबकि अच्छे कर्म करने वालों की रक्षा करते हुए धर्मराज का रूप धारण करते हैं।

Exit mobile version