Site icon TIMES OF PEDIA

चालू वित्त वर्ष के पहले महीने में नेपाल का विदेशी व्यापार 35.44 प्रतिशत बढ़ा

nepal-foreign-trade-increased-first-month-current-

nepal-foreign-trade-increased-first-month-current-

काठमांडू, 22 अगस्त । नेपाल के कुल विदेशी व्यापार में वित्त वर्ष 2026/27 के पहले महीने यानी मध्य जुलाई से मध्य अगस्त 2026 के दौरान 35.44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में नेपाल का कुल विदेशी व्यापार बढ़कर 2 खरब 26 अरब 14 करोड़ नेपाली रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2025/26 की इसी अवधि में यह आंकड़ा 1 खरब 66 अरब 97 करोड़ रुपये था।

समीक्षा अवधि में नेपाल का आयात 31.04 प्रतिशत बढ़कर 1 खरब 87 अरब 44 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में आयात 1 खरब 43 अरब 4 करोड़ रुपये था।

वहीं, निर्यात में इससे भी अधिक वृद्धि दर्ज की गई। नेपाल के कुल निर्यात में 61.72 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। पिछले वित्त वर्ष के पहले महीने में 23 अरब 93 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ था, जो मध्य जुलाई से मध्य अगस्त 2026 के दौरान बढ़कर 38 अरब 70 करोड़ रुपये हो गया।

निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि के बावजूद आयात अधिक रहने से नेपाल का व्यापार घाटा 24.88 प्रतिशत बढ़कर 1 खरब 48 अरब 73 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वर्ष की समान अवधि में व्यापार घाटा 1 खरब 19 अरब 10 करोड़ रुपये था।

हालांकि, आयात-निर्यात अनुपात में 1.97 प्रतिशत सुधार हुआ है। यह अनुपात 5.9 से घटकर 4.84 हो गया। कुल विदेशी व्यापार में निर्यात की हिस्सेदारी भी बढ़कर 17.11 प्रतिशत हो गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 14.33 प्रतिशत थी। वहीं, आयात की हिस्सेदारी 85.67 प्रतिशत से घटकर 82.89 प्रतिशत रह गई।————-

Exit mobile version