Site icon TIMES OF PEDIA

नेपाल को हिमताल जोखिम और मौसम संबंधी जानकारी निरंतर उपलब्ध कराएगा चीन

nepal-china-pre-information

nepal-china-pre-information

काठमांडू, 04 सितंबर । चीन ने नेपाल को हिमतालों के जोखिम के साथ-साथ मौसम संबंधी सूचनाएं भी उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

काठमांडू स्थित चीनी दूतावास ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी। चीन के जल संसाधन मंत्रालय का हवाला देते हुए दूतावास ने कहा कि नेपाल को हिमतालों के जोखिम के साथ मौसम संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। दूतावास ने कहा, “चीन नेपाल के बचाव और आपदा राहत कार्यों में सहायता के लिए हिमतालों के जोखिम और अवरोधों सहित आपातकालीन जल विज्ञान निगरानी संबंधी सूचनाएं लगातार उपलब्ध कराएगा।”

चीन ने यह भी बताया कि भोटेकोशी बाढ़ के बाद से वह नेपाल को मौसम निगरानी, पूर्वानुमान, पूर्व चेतावनी और बाढ़ के प्रभाव से संबंधित सूचनाएं उपलब्ध करा रहा है। दूतावास के अनुसार चाइना मेटियोरोलॉजिकल एडमिनिस्ट्रेशन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस संबंध में जानकारी सार्वजनिक की है। भोटेकोशी बाढ़ के तुरंत बाद नेपाल के जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के साथ वीडियो परामर्श बैठक भी की गई थी।

Exit mobile version