Site icon TIMES OF PEDIA

Manipur Violence: जस्टिस गीता मित्तल कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट

Manipur

Manipur Violence: जस्टिस गीता मित्तल कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट , SC ने सरकार से सहयोग करने को कहा

मणिपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट (SC) ने जस्टिस गीता मित्तल (रिटायर्ड) कमेटी का गठन किया था कमिटी ने अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी है। SC ने बताया कि मणिपुर हिंसा को लेकर जस्टिस गीता मित्तल की कमेटी ने तीन रिपोर्ट सौंपी हैं। कोर्ट ने अब सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को रिपोर्ट देखने और इस मामले में सहयोग देने को कहा है।

मणिपुर हिंसा प्रभावितों के राहत और पुनर्वास पर रिपोर्ट तैयार

ज्ञात रहे कि मणिपुर हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर हुईं थी। इन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट की तीन पूर्व महिला जजों की एक कमेटी बनाई थी। इस कमेटी को मणिपुर में हिंसा प्रभावित लोगों के लिए चलाए जा रहे राहत और पुनर्वास कार्यक्रमों की देखरेख करने और रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी गई थी।

मणिपुर के समबनध में बनाई कमेटी का अध्यक्ष जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट की पूर्व मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल को बनाया गया था। साथ ही इस कमेटी में जस्टिस (रिटायर्ड) पी जोशी और जस्टिस (रिटायर्ड) आशा मेनन को भी शामिल किया गया था।

Exit mobile version