Site icon TIMES OF PEDIA

कटहल के पेड़ में फंदे से लटका मिला वैन चालक का शव

man-found-hanging-from-tree

man-found-hanging-from-tree

कानपुर, 15 अक्टूबर । घाटमपुर के रतनपुर गांव में गुरुवार को एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक की मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

रतनपुर गांव निवासी शैलेंद्र (35) वैन चलाकर परिवार पालन पोषण करता था। आज गांव के बाहर कटहल के पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शैलेंद्र किन परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला।

शैलेंद्र की शादी करीब 15 साल पहले विनीता से हुई थी। उसके परिवार में पत्नी के अलावा बेटी राधा और बेटा ईशू हैं। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव फिलहाल युवक की मौत के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।

घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। आवश्यक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version