Site icon TIMES OF PEDIA

मदरसा चाचा नेहरू में 159वां निशुल्क चिकित्सा शिविर

अलीगढ़ के मदरसा चाचा नेहरू में लगा 159वां निशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर

अलीगढ़ के मदरसा चाचा नेहरू में लगा 159वां निशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर

अलीगढ़ के मदरसा चाचा नेहरू में लगा 159वां निशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर
मेधावी छात्रों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित

अलीगढ़ः मदरसा चाचा नेहरू, अलीगढ़ में 159 वें निशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने यूनानी चिकित्सा पद्धति से लाभ उठाया। शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं हकीमों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

इस अवसर पर मदरसा चाचा नेहरू के मेधावी छात्रों को अल-काजी उर्दू एकेडमी एंड कोचिंग ट्रस्ट की ओर से मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर उनकी हौसला-अफजाई की गई। शिविर में डिपार्टमेंट ऑफ निस्वां व कबालत, ए.के. तिब्बिया कॉलेज, एएमयू अलीगढ़ के डाकटरों के अलावा सी.सी.आर.यू.एम से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एम. यू. अजहर, जबकि डॉ. जकीउद्दीन, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर, डॉ. शहनाज परवीन, पूर्व कंसल्टेंट यूनानी, डॉ. आर.एम.एल. अस्पताल, नई दिल्ली, हकीम नईम रजा, हकीम मुहम्मद मुर्तजा देहलवी तथा डॉ. इसरार अहमद उज्जैनी आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

अलीगढ़ के मदरसा चाचा नेहरू में लगा 159वां निशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर

इस मौके पर डॉ. शाहिद मलिक, जो रेजाइमा सेंटर के प्रमुख हैं, की सेवाओं को भी सराहा गया। विशेष रूप से उनके द्वारा हिजामा (कपिंग थेरेपी) और रेजीमेनल थेरेपी को बढ़ावा देने के लिए अपनाए जा रहे मानकीकृत तरीके की प्रशंसा की गई।

शिविर का उदघाटन श्रीमती सलमा हामिद अन्सारी ने किया। उन्होंने यूनानी चिकित्सा पद्धति को प्रभावी सस्ती और सुलम बताया और यूनानी चिकित्सा पद्धति के रोशन भविष्य की कामना की।

अलीगढ़ के मदरसा चाचा नेहरू में लगा 159वां निशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर

आल इण्डिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव डा. सैयद अहमद खां ने आयोजकों का आभार जताया और कहा कि यूनानी चिकित्सा पद्धति को भारत सरकार ने आयूष मंत्रालय में शामिल करके आयुर्वेद के समान तरक्की का अवसर प्रदान किया. इससे न सिर्फ भारत में यूनानी चिकित्सा पद्धति को बढावा मिल रहा है बल्कि यूनानी चिकित्सा पद्धति का ग्लोबलाइजेशन भी हो रहा है। तथा कई देशों में इसकी शाखाएं भी भारत सरकार ने खोलने के लिए समझौता किया है।

Exit mobile version