Site icon TIMES OF PEDIA

कांठ में फिर दिखा तेंदुआ, क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिखाई देने से लोगों में दहशत

leopard-spotted-again-in-kanth

leopard-spotted-again-in-kanth

मुरादाबाद, 12 नवम्बर । मुरादाबाद जनपद के थाना कांठ क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिखाई देने से लोगों में दहशत है। बुधवार शाम को काम से लौट रहे किसान को खेत में तेंदुआ दिखाई दिया। उसने भागकर अपनी जान बचाई और गांव पहुंचकर ग्रामीणों को भी तेंदुआ होने के बारे में बताया। किसान खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं।

कांठ के गांव मिश्रीपुर निवासी किसान वीरेंद्र सिंह गुरुवार दोपहर में अपने खेतों में लगे पानी का पाइप लाने के लिए खेत पर गए थे। आज शाम कांता प्रसाद जब वह पानी का पाइप लगाकर लौट रहे थे तो खेत में उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने भागकर तेंदुए से अपनी जान बचाई। उन्होंने गांव में किसानों और ग्रामीणों को भी तेंदुआ होने की जानकारी दी। ।

वन विभाग के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि मिश्रीपुर से अभी तक तेंदुए की कोई सूचना प्राप्त नहीं है, लेकिन फिर भी टीम को भेजकर दिखवाया जाएगा। पाठगी, दयानाथपुर, रामसराय भंकरी में तेंदुए पकड़ने के लिए पिंजरे लगे हुए हैं।

Exit mobile version