Site icon TIMES OF PEDIA

दीपावली से पहले काठमांडू में प्लास्टिक के फूल और माला बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध

kathmandu-plastic-flowers-ban

kathmandu-plastic-flowers-ban

काठमांडू, 03 नवंबर । नजदीक आ रहे दीपावली पर्व को देखते हुए काठमांडू महानगरपालिका ने अपने क्षेत्र में प्लास्टिक से बने फूलों, फूलों की मालाओं और सजावट के विभिन्न सामानों की बिक्री एवं वितरण पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। महानगरपालिका ने सभी व्यवसायियों, व्यापारियों और आम लोगों से फूलों और मालाओं के इस्तेमाल को प्राथमिकता देने की अपील की है।

काठमांडू महानगरपालिका के नगर कार्यपालिका कार्यालय के अंतर्गत आने वाले महानगर पुलिस बल ने एक सूचना जारी कर चेतावनी दी है कि प्रतिबंध की अवहेलना कर यदि कोई प्लास्टिक से बने या निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले फूल, मालाएं और सजावट के सामान बेचते हुए पाया गया, तो उन सभी सामग्रियों को जब्त कर लिया जाएगा।

महानगर पुलिस बल ने नेपाली किसानों के उत्पादित फूल-मालाओं को उचित बाजार उपलब्ध कराने तथा आम लोगों को आसानी से खरीदारी की सुविधा देने के उद्देश्य से संबंधित निकायों के समन्वय में बिक्री के लिए विभिन्न स्थान निर्धारित किए हैं।

Exit mobile version