Site icon Times Of Pedia

कश्मीरी अवाम की कामना कांग्रेस यहाँ मज़बूत हो

By Adnan Ashraf 

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को ब्लॉक स्तर से मज़बूत किये जाने की मुहीम शुरू : सैयद नासिर हुसैन

“हमारी रियासत हमारा हक़” कार्यक्रम को मज़बूत करने का लिया संकल्प : महासचिव AICC

 

श्रीनगर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सैयद नासिर हुसैन इन दिनों कश्मीर के सियासी दौरे पर हैं| उन्होंने बताया की जम्मू कश्मीर की अवाम की कामना है की यहाँ कांग्रेस मज़बूत हो और जम्हूरियत व् कश्मीरियत को ज़िंदा करे.

सांकेतिक फोटो

कश्मीर की दो दिवसीय यात्रा के दौरान सांसद नासिर हुसैन , सभी ज़िला और प्रदेश स्तरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले और बताया कि हम कांग्रेस पार्टी को पूरे राज्य में ब्लॉक से प्रदेश स्तर तक मज़बूत करने का काम शुरू कर चुके हैं.

संसद हुसैन ने कहा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी से जुड़े हर नेता और कार्यकर्ता से मिलकर जानने की कोशिश कर रहा हूं कि हम कांग्रेस पार्टी के संगठन को किस तरह और ज्यादा मजबूत कर सकते हैं.

सैयद नासिर हुसैन ने बताया कि मैं जम्मू संभाग के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर यह जान्ने की कोशिश कर रहा हूँ की यहाँ की अवाम कांग्रेस के बारे में आज क्या नज़रिया रखती है|

नासिर हुसैन ने कहा मेरी यह कोशिश रही है कि हर नेता से अलग अलग हालात और स्थिति को समझूँ ताकि सभी अपनी बात खुलकर बता सकें .

उन्होंने कहा कांग्रेस चाहती है की जम्मू कश्मीर की अवाम के बुनियादी मसलों को समझा जाए ताकि उनको हल करने के लिए पार्टी प्रदेश से दिल्ली तक उसके लिए कोशिश करे|

नासिर हुसैन ने बताया इस बार कांग्रेस पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं को भी दोबारा से पार्टी में शामिल किया जा रहा है. और साथ ही नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जा रही है .

कांग्रेस राज्य के अलावा पूरे देश में सदस्य्ता अभियान चलाने जा रही है जिससे पार्टी को पुनर्गठित किया जा सके.कोशिश इस बात कि है की देश का पढ़ा लिखा और सेवाभाव रखने वाला युवा पार्टी के साथ जुड़े .

सांसद नासिर हुसैन जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के विस्तार के लिए कार्यरत

कांग्रेस पार्टी युवाओं में देशप्रेम और सेवा परमोधर्म के बुनियादी मक़सद को समझाने केलिए workshops आयोजित करने की योजना रखती है | सय्यद नासिर ने बताया जल्द ही इसपर कार्यक्रम रखे जाएंगे इसको लेकर युवाओं में काफी उत्सुकता देखि जा रही है|

नासिर हुसैन ने बताया कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनको पार्टी में शामिल करने के लिए राज्य के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश अध्यक्ष,प्रभारी सचिवों से राय मशवरा किया जा रहा है| आशा है जल्दी उन्हें नई ज़िम्मेदारियाँ दी जाएंगी |

उन्होंने बताया जिन लोगों को दोबारा पार्टी में शामिल कर लिया गया है उन सभी ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने का उन्हें अफसोस था और वो अपने फैसले पर पछताते थे|

सभी पुराने कोंग्रेसी कार्यकर्ताओ और नेताओं ने दोबारा कांग्रेस में शामिल होने पर ख़ुशी ज़ाहिर की और पार्टी को मज़बूत करने का संकल्प लिया |

कांग्रेस महासचिव नासिर हुसैन ने बताया कि कांग्रेस पार्टी जल्दी ही जम्मू कश्मीर में “हमारी रियासत हमारा हक़” कार्यक्रम शुरू करने जा रही है|और इसके ज़रिये से जम्मू कश्मीर के घर घर पहुंचकर लोगों की मूलभूत समस्याओं को सुना जाएगा और उनके निवारण की योजना तैयार की जायेगी|

उन्हों कहा कि जम्मू कश्मीर की अवाम भी चाहती है उनके राज्य में कांग्रेस पार्टी मज़बूत हो और राज्य के विकास के लिए नए सिरे से काम शुरू किया जाए|

Exit mobile version