Site icon Times Of Pedia

करणी सेना के प्रमुख की हत्या , ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

करणी राजपूत सेना नेता के कत्ल से राजस्थान में तनाव  , राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिनदहाड़े उनके घर पर हुई हत्या , हत्यारे फरार पुलिस पीछे

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर गोली चलता हुआ बदमाश CCTV में हुआ क़ैद

 

जयपुर :राजस्थान राजपूत नेता सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के कत्ल से राजस्थान में तनाव पैदा होगया है . राजस्थान DGP हालात पर नजर रखे हुए हैं , इसी बीच वसुंधरा राजे सिंधिया ने भी एक्स के माध्यम से अपना बयान दर्ज कराया .

राजस्थान के कई जिलों में इंटरनेट सर्विस बंद होने की भी संभावना जताई जा रही है।राज्य के पुलिस प्रमुख पल-पल के हालात पर नजर रखे हुए हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और हाल में फिर से इस दौड़ में सबसे आगे मानी जाती भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेत्री वसुंधरा राजे की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होेंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर सुखदेव सिंह की हत्या को लेकर शोक प्रकट किया है।

क्या है असल मामला ?

मंगलवार को श्री राजपूत करणी सेना के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को जयपुर में उनके घर में घुसकर गोली मार दी गई। इस बारे में संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह मामडोली ने बताया कि मंगलवार को 3-4 लोग सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर आए और सुरक्षा गार्ड्स से मिलवाने को कहा।

वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए और आनन-फानन में घायल राजपूत नेता को महानगर के मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की उनके ही घर में हत्या, बदमाशों ने पहले चाय पी फिर बरसा दीं गोलियां .

घटना के बाद गोगामेड़ी को आनन-फानन मेट्रो MAS अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे ।

इस वारदात को लेकर करणी सेना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह मामडोली ने कहा कि 3-4 लोग सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर आए थे। उन्होंने सुरक्षा गार्ड्स से कहा कि वह गोगामेड़ी से मिलना चाहते हैं। गार्ड उनको अंदर ले गए। वहां चाय पीने के बाद उन्होंने सुखदेव सिंह पर गोलियां बरसा दीं।

ताज़ा समाचार के मुताबिक़ गोगामेड़ी का क़ातिलों की पहचान हो गयी है . जिनमें एक रोहित गोदारा राठौर जो नागोरी के मकराना का निवासी है जबकि दूसरा नितिन फौजी हरयाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला बताया जाता है .

इस घटना को गैंगवार से जोड़कर देखा आ रहा है . रोहित गोदारा ,  लॉरेंस विश्नोई गैंग का गुर्गा बताया गया है . पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. गोदारा साल 2022 में फर्जी नाम से पासपोर्ट बनवाकर देश से भाग गया था . विदेश जाने से पहले गोदारा बीकानेर के लूणकरणसर में रहता था. वह 2019 में चूरू के सरदारशहर में भींवराज सारण की हत्या के मामले में भी मुख्य आरोपी था. गोदारा ने गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या की भी जिम्मेदारी ली थी.

Exit mobile version