Site icon TIMES OF PEDIA

कौन है साध्वी निरंजन ज्योति जिनको बड़ी ज़िम्मेदारी?

साध्वी निरंजन ज्योति

साध्वी निरंजन ज्योति ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया

साध्वी निरंजन ज्योति ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग – एनसीबीसी के अध्यक्ष का कार्यभार 18.03.2026 से और श्रीमती किरण उमेश महाले ने आयोग के सदस्य का कार्यभार 20.03.2026 से ग्रहण कर लिया है।

साध्वी निरंजन ज्योति पूर्व सांसद हैं और वे ग्रामीण विकास तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालयों में केंद्रीय राज्य मंत्री सहित कई महत्वपूर्ण सार्वजनिक पदों पर रह चुकी हैं।

वे सामाजिक एवं सामुदायिक विकास गतिविधियों में विशेष कर समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सक्रियता से संलग्न रही हैं। सार्वजनिक जीवन और शासन में उनके अनुभव से आयोग के दायित्वों के प्रभावी निर्वहन में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की संभावना है।

श्रीमती किरण उमेश महल्ले अनुभवी जन प्रतिनिधि हैं जिन्हें सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों का व्यापक अनुभव है। वे अमरावती नगर निगम की महापौर रह चुकी हैं और सार्वजनिक जीवन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रही हैं।

वे महिला सशक्तिकरण, सामाजिक कल्याण और जमीनी स्तर के शासन संबंधित पहल में सक्रिय रूप से शामिल रही हैं। कई सहकारी और सामाजिक संस्थाओं से उनका जुड़ाव समावेशी विकास के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता दर्शाता है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय एनसीबीसी अध्यक्ष और सदस्य का हार्दिक स्वागत करता है। मंत्रालय देश भर में पिछड़े वर्ग के लोगों के कल्याण, संरक्षण और सामाजिक-आर्थिक विकास की दिशा में आयोग के दायित्व को और सुदृढ़ बनाने में उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन और समर्पित सेवा की आशा करता है।

Exit mobile version