Site icon TIMES OF PEDIA

जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में बनाई नई पहचान : डा. कृष्ण मिड्ढा

job-offer-letters-were-handed-

job-offer-letters-were-handed-

जींद, 16 नवंबर । हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच, अथक मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति के परिणामस्वरूप भारत ने विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान स्थापित की है। वर्ष 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली थी, उस समय भारत विश्व की अर्थव्यवस्थाओं में 14वें स्थान पर था। आज भारत विश्व की चैथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। यह देश की बढ़ती आर्थिक ताकत, आत्मविश्वास और सामथ्र्य का प्रमाण है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और इस लक्ष्य की प्राप्ति में देश के युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी।

डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण लाल मिड्ढा सोमवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जिला रोजगार कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेगा जॉब फेयर में बतौर मुख्यअतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज भारत केवल आर्थिक क्षेत्र में ही नही बल्कि रक्षा, तकनीक, विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के क्षेत्र में भी लगातार नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। भारतीय सेना देश की सीमाओं की सुरक्षा करने के साथ-साथ दुश्मन की किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है। आज भारत की ओर कोई भी देश आंख उठा कर देखने का साहस नही कर सकता। आईटीआई जैसे संस्थान युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार के योग्य बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार युवाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से मेरिट के आधार पर रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। अब प्रदेश में नौकरी पाने के लिए किसी प्रकार की सिफारिश या भेदभाव की आवश्यकता नहीं है। गरीब परिवार का युवा हो या आर्थिक रूप से संपन्न परिवार काए यदि उसमें योग्यता और प्रतिभा है तो उसे मेरिट के आधार पर आगे बढऩे का अवसर मिल रहा है। मेगा जॉब फेयर में करीब 2500 युवाओं ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण करवाया। जबकि 44 कंपनियों ने भाग लेकर युवाओं के साक्षात्कार एवं चयन की प्रक्रिया पूरी की। मेले के दौरान चयनित युवाओं को मौके पर ही जॉब ऑफर लेटर जारी किए गए। इस दौरान शिवम ऑटो टेक कंपनी के एचआर हेड मनोज धवन के नेतृत्व में कंपनी द्वारा 50 युवाओं का चयन किया गया तथा उन्हें मौके पर ही जॉब लेटर जारी करवाए गए।

Exit mobile version