Site icon TIMES OF PEDIA

CM हेमंत सोरेन ने वैज्ञानिक सहायकों को सौंपा नियुक्ति पत्र.

सीएम हेमंत सोरेन ने गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग अंतर्गत राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला, झारखंड के लिए चयनित सहायक निदेशक/सीनियर वैज्ञानिक पदाधिकारियों एवं वैज्ञानिक सहायकों को नियुक्ति पत्र सौंपा, कहा कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला में नये पदाधिकारियों के आने से हमारी प्रयोगशाला की जांच क्षमता बढ़ेगी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवचयनित राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला के सहायक निदेशक और वरीय वैज्ञानिक पदाधिकारी एवं वैज्ञानिक सहायक को नियुक्ति पत्र सौंपा है. झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सभी नवचयनित पदाधिकारियों और सहायकों को नियुक्ति पत्र दी गई.

Exit mobile version