Site icon TIMES OF PEDIA

इंडोनेशिया में 6.6 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

indonesia-earthquake-strikes-java-region

indonesia-earthquake-strikes-java-region

जकार्ता, 12 सितंबर । इंडोनेशिया के उत्तर-पूर्वी जावा प्रांत में शुक्रवार तड़के 6.6 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र तेलुकनागा के पास था और यह स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 4:23 बजे आया।

तुर्किए की सरकारी समाचार एजेंसी अनाडोलू

व अन्य मीडिया ने यूएसजीएस के हवाले से बताया कि भूकंप जमीन के नीचे करीब 358.6 किलोमीटर की गहराई में आया। इतनी अधिक गहराई पर आए इस भूकंप के बावजूद तत्काल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली।

स्थानीय अधिकारियों की ओर से भी किसी बड़े ढांचागत नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।

इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधियों के कारण भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियां आम हैं।

फिलहाल, अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी संभावित नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है।

Exit mobile version