Site icon TIMES OF PEDIA

टी20: छह टीमों के खिलाफ लगातार 12 मैच जीत इतिहास रचने की कगार पर टीम इंडिया.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत के पास भले ही कई विश्व चैंपियन खिलाड़ी न हों, लेकिन इस टीम के पास विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका है।

टीम इंडिया इस सीरीज का पहला मैच जीतकर लगातार 13 टी20 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन सकती है। टी20 में भारत की जीत का सिलसिला 2021 विश्वकप में शुरू हुआ था। इस टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैच हारने के बाद भारत सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गया था। इसके बाद भारत की जीत का सिलसिला शुरु हुआ, जो अब तक जारी है। इस दौरान टीम इंडिया का कप्तान भी बदला, लेकिन जीत का सिलसिला जारी रहा।अपनी लगातार 12 जीत के सफर में भारत ने छह टीमों को हराया है। अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत जीत दर्ज करता है तो अफ्रीका सातवीं टीम होगी, जिसे टीम इंडिया मात देगी। भारत की 12 जीत के सफर की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से हुई थी। इससे पहले भारत ने लगातार चार मैच गंवाए थे। धवन की कप्तानी में दो मैच श्रीलंका से हारे और टी20 विश्व कप में पहले पाकिस्तान फिर न्यूजीलैंड ने मात दी। इसके बाद भारत ने मैच जीतने शुरु किए और यह सिलसिला अब तक जारी है। टी20 विश्व कप में लगातार दो मैच हारने के बाद भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की धुंधली उम्मीदें बची हुई थीं। इसके लिए जरूरी था कि भारत अपने बाकी मैच बड़े अंतर से जीते। अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने ऐसा ही किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल के 69 और रोहित के 74 रन की बदौलत 210 रन बनाए। अफगानिस्तान इसके जवाब में सिर्फ 144 रन बना पाया और भारत ने 66 रन से मैच जीता। सीरीज के आखिरी मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की और 146 रन बनाए। जवाब में भारत ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका के लिए दसून शनाका ने 74 रन बनाए तो भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने 73 और रवींद्र जडेजा ने 22 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।

भारत ने लगातार तीसरी टी20 सीरीज में विपक्षी टीम को क्लीन स्वीप किया और लगातार 12 टी20 मैच जीतने के मामले में अफगानिस्तान और रोमानिया की बराबरी कर ली।

 

Exit mobile version