Site icon TIMES OF PEDIA

टीम इंडिया को मिल गए दुनिया के 2 बेस्ट फिनिशर.

राहुल द्रविड़राहुल द्रविड़ साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में खिलाड़ियों के प्रदर्शन से गदगद दिखे.भारतीय टीम सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद इसे 2-2 से बराबर करने में सफल रही.

सीरीज के लिए सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था. युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पहली बार कप्तानी मिली थी. टीम को अब इस महीने के अंत में हार्दिक पंड्या की अगुवाई में आयरलैंड से 2 टी20 का मुकाबला खेलना है.

वहीं एक टीम इस दौरान इंग्लैंड में तैयारियों में जुटी रहेगी. वहां 1 जुलाई से मैच होने हैं.टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने सीरीज के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, दिनेश कार्तिक ने सीरीज में अंतिम ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया. उन्हें इसी खूबी के कारण ही टीम में जगह मिली है.

राजकोट में खेले गए चौथे मैच में कार्तिक और पंड्या ने अंतिम 5 ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की. हमें इसकी जरूरत भी थी, ताकि हम सीरीज बराबर कर सकें. मालूम हो कि कार्तिक ने 27 गेंद पर 55 रन बनाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर का रहा था. वहीं हार्दिक पंड्या ने 31 गेंद पर 46 रन की पारी खेली थी. दोनों ने 33 गेंद पर 65 रन की साझेदारी करके स्कोर को 169 रन तक पहुंचाया था. टीम ने यह मैच 82 रन से जीता भी था.

Exit mobile version