Site icon TIMES OF PEDIA

हिसार : संविधान की रक्षा के लिए दिल्ली में जुटेगा इंडिया गठबंधन : बृजलाल बहबलपुरिया

india-alliance-will-gather-in-

india-alliance-will-gather-in-

ऐतिहासिक होगी। रैली के प्रति गठबंधन के दलों व आम जनता में भारी उत्साह है।

बृजलाल बहबलपुरिया शनिवार को कांग्रेस भवन से दिल्ली रैली के लिए रवाना होने

व इंडिया गठबंधन की ओर से रामलीला मैदान में इस महारैली का आयोजन किया गया है। कांग्रेस

व इंडिया गठबंधन का मुख्य मकसद देश के संविधान की रक्षा करना व एसआईआर प्रक्रिया के

तहत पात्र मतदाताओं को गलत तरीके से मताधिकार से वंचित करने का विरोध करके हर नागरिक

को उसका अधिकार दिलाना है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस भवन से दिल्ली

के लिए रवाना होने से पूर्व दावा किया कि एक नवंबर की महारैली के बाद केन्द्र व भाजपा

सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी और भाजपा सरकार ही नहीं बल्कि मतादाताओं को मताधिकार

से वंचित करने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भी जाना होगा।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि इंडिया गठबंधन की महारैली

को देखते हुए भाजपा के लोग हर जिले में जाकर एसआईआर प्रक्रिया को सही बताकर ज्ञानेश

कुमार व अपनी सरकार का बचाव कर रहे हैं। कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के घटक दलों का सवाल

ये नहीं है कि एसआईआर प्रक्रिया क्यों की जा रही है बल्कि सवाल ये है कि गलत तरीके

Exit mobile version