Site icon TIMES OF PEDIA

ईरान की प्रतिक्रिया के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

ईरान की प्रतिक्रिया के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में दोबारा उछाल

Edited by Maroof Raza

सोमवार को भारी गिरावट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में फिर से तेज़ उछाल दर्ज किया गया है।

ब्रेंट क्रूड एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया। मंगलवार सुबह एशियाई बाजार में इसकी कीमत 3.75% बढ़कर 103.69 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई।

इससे पहले सोमवार को ब्रेंट क्रूड में 10% से अधिक की गिरावट देखी गई थी। यह गिरावट उस वक्त आई जब अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान पर नए हमलों को टालने और संभावित शांति समझौते का संकेत दिया था।

हालांकि बाद में ईरान ने इन दावों को खारिज कर दिया, जिसके बाद बाजार का रुख पलटा और तेल की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिली।

Exit mobile version