Site icon Times Of Pedia

गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भाग लिया

गृहमंत्री शाह
गृहमंत्री अमित शाह और दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने आज तीसरा अंतरराष्‍ट्रीय पतंग महोत्‍सव में भाग लिया। कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मकर संक्रांति किसानों का त्‍यौहार है और एक तरह से ये लोग ही इस दिन अपने नए साल की शुरूआत करते हैं।
अमित शाह ने कहा कि इन त्‍यौहारों के माध्‍यम से संपूर्ण समाज साथ आता है और एक सामू‍हिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ता है। 
वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह वही दिल्ली है जहां हर धागा लोगों को जोड़ता है, हर उड़ान परंपरा से संवाद करती है और हर रंग शहर की साझा पहचान को और गहरा करता है।
मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने कहा कि यह आयोजन राजधानी को और अधिक जीवंत और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बना रहा है। यह महोत्सव 18 जनवरी तक चलेगा।  
Exit mobile version