Site icon Times Of Pedia

गुवाहाटी नगर निगम चुनाव परिणाम: भारी बहुमत से जीती भाजपा

गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में 57 में से भारतीय जनता पार्टी ने अब तक 43 वार्ड जीत ली है और 5 वार्डों में आगे चल रही है। वहीं भाजपा की सहयोगी अगप ने 5 सीटें जीती हैं। गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में 57 में से 6 वार्डों के नतीजे घोषित किए गए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने अब तक 5 वार्ड जीते (वार्ड नंबर 11, 21, 31, 41, 51) और असम जातीय परिषद ने 1 वार्ड जीता, वहीं आम आदमी पार्टी का बुरा हाल है, उसे फिलहाल एक भी सीट पर सफलता नहीं निली है। हालांकि पार्टी फिलहाल एक सीट पर आगे चल रही है। बता दें कि असम के गुवाहाटी नगर निगम के 60 वार्डों में से 57 वार्डों में मतदान 22 अप्रैल को हुआ था, बाकी के तीन पर भारतीय जनता पार्टी ने निर्विरोध जीत हासिल की थी। गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी भी किस्मत आजमा रही है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा को भारी बहुमत मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि ‘विकास के एजेंडे पर निर्माण करने के लिए भाजपा को एक शानदार जनादेश देने के लिए गुवाहाटी के लोगों को धन्यवाद करता हूं।

Exit mobile version