Site icon TIMES OF PEDIA

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

gift-of-a-modern-womens-ward

gift-of-a-modern-womens-ward

जोधपुर, 28 अक्टूबर । जोधपुर मानव सेवा ट्रस्ट की प्रेरणा से कमला नेहरू टीबी अस्पताल में भामाशाह खींवसरा परिवार की ओर से नवनिर्मित आधुनिक महिला वार्ड का बुधवार को संतों के सानिध्य में लोकार्पण किया गया। संत ललित प्रभ सागर महाराज एवं संत चन्द्र प्रभ सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में महापौर प्रसन्न चन्द मेहता एवं शहर विधायक अतुल भंसाली,भामाशाह परिवार के प्रदीप खींवसरा, निर्मला खींवसरा, नितिन खींवसरा, पूजा खींवसरा, डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. बीएस जोधा, केएन टीबी हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. सीआर. चौधरी ने विधिवत पूजा अर्चना कर वार्ड का लोकार्पण किया।

जोधपुर मानव सेवा ट्रस्ट सचिव शिवनारायण मूंदड़ा ने बताया कि स्व. सेमकुमारी एवं स्व. खेमचन्द सा खींवसरा की स्मृति में करीब 32 लाख रुपए की लागत से महिला वार्ड का जीर्णोद्धार करवाया गया है। इसमें 30 आधुनिक बेड, ऑक्सीजन लाइन, सक्शन लाइन, नर्सिंग स्टेशन, शौचालय और आवश्यक फर्नीचर सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इस अवसर पर प्रियेश भंडारी, सौरभ राठी, रतिन खत्री, रोहित सिंघवी, महात्मा गांधी अस्पताल अधीक्षक डॉ फतेह सिंह भाटी, डॉ भारती सोलंकी, जोधपुर मानव सेवा ट्रस्ट के गजेंद्र सिंघवी, बाबूलाल लढ्ढा, प्रकाश जीरावाला, मदन पुंगलिया, प्रकाश गट्टानी, माधोसिंह भंडारी, सुमेर परिहार, दिलीप सुराणा लीला मूंदड़ा मौजूद थे।

Exit mobile version