Site icon TIMES OF PEDIA

महाप्रबंधक ने किया देशनोक रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

general-manager-visits-karni-mata-temple

general-manager-visits-karni-mata-temple

जोधपुर, 11 सितम्बर । उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने शुक्रवार को जोधपुर मंडल के देशनोक रेलवे स्टेशन का मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण से पूर्व महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने देशनोक स्थित प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

इसके पश्चात उन्होंने देशनोक रेलवे स्टेशन परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नवनिर्मित स्टेशन भवन का निरीक्षण करते हुए यात्रियों की सुविधा, सुगम आवागमन तथा स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। महाप्रबंधक ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, बुकिंग विंडो, आधुनिक प्रतीक्षालय, डॉरमेट्री, स्टेशन कक्ष, आईपीएस रूम, जलाशय, स्टेशन यार्ड तथा दिव्यांगजन हेतु शौचालय एवं अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/दूरसंचार अनुपम कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर श्रीचंद पूनिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रामनिवास, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर यांत्रिक जोगेंद्र मीणा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/बिजली महेंद्र कुमार सहित मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version