Site icon TIMES OF PEDIA

गुजरात: कोविड मरीजों की संख्या में कमी , प्रतिबंधों में ढील

गुजरात में कोविड संक्रमितों की संख्या लगातार घट रही है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने प्रतिबंधों में ढील देने का फैसला किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार होटल, रेस्तरां, जिम और धार्मिक स्थल कल से कुछ प्रतिबंधों के साथ खोल दिए जाएंगे। गांधीनगर में कल मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की अध्यक्षता में हुई कोर समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया।

Exit mobile version