जोधपुर, 05 नवम्बर । शहर में गैस कंपनी के नाम पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना इलाके के रहने वाले मां-बेटे के बैंक खातों से करीब 7 लाख रुपये उड़ा लिए। बेटे का कहना है कि खाते से रुपए कटने की जानकारी मिलने पर उसने अकाउंट ब्लॉक करवा दिया था, इसके बावजूद खाते से पैसे निकलते रहे। पीडि़त परिवार ने मामले को लेकर थाने में शिकायत की है।
ठगों ने थिंक गैस कंपनी का प्रतिनिधि बनकर फोन किया और उसके बाद में उनके स्टेट बैंक और एसबीआई बैंक खाते से करीब 7 लाख रुपए निकाल दिए। वहीं मामले में बैंक पर लापरवाही के आरोप भी लगे हैं। बेटे महिपाल सिंह कर्णावट का आरोप है कि उनके पिता दिलीप सिंह का एसबीआई बैंक ओर दादी लक्ष्मी देवी का पीएनबी बैंक में खाता है। तीन नवंबर को उनके खाते से 14 बार ट्रांजेक्शन हुए। जिसमें 8 लाख 1 हजार 919 रुपए निकाल दिए गए। इनमें से कुछ रुपए रिफंड हुए हैं। इसकी रिपोर्ट साइबर पोर्टल पर करवाई। पुलिस को पूरा रिकॉर्ड भी दिया है। पिता के नाम वाले पीएनबी खाते से करीब डेढ़ लाख और दादी के नाम वाले एसबीआई खाते से करीब 5 लाख 50 हजार की ठगी हुई है। उन्होंने स्टेट बैंक आफ इंडिया में 3 नवंबर की रात को कॉल कर उसकी कंप्लेंट भी की।
खाता ब्लॉक करवाने की कार्रवाई भी करवाई। इसके बावजूद उनके खाते से अगले दिन 4 नवंबर को उनके खाते से 41 हजार 213, 48 हजार, 31 हजार 660 और 160 रुपए निकाल दिए गए। ये बैंक की लापरवाही है और इसके खिलाफ कार्रवाई भी की जानी चाहिए।

