Site icon Times Of Pedia

फर्जीवाड़ा: राष्ट्रपति का फर्जी लेटर हेड बनाया, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय राजधानी में एक विश्वविद्यालय को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रपति का कथित रूप से फर्जी ‘लेटरहेड’ में बनाने आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्राथमिकी में कहा गया है, ‘‘सोशल मीडिया निगरानी के दौरान, यह पाया गया कि अमरदीप सिंह नाम के एक व्यक्ति ने अपने स्वयं के हस्ताक्षर के साथ भारत के माननीय राष्ट्रपति के ‘लेटरहेड’ का उपयोग लोगों को यह सूचित करने के लिए किया है कि विक्रमशिला विश्वविद्यालय का उद्घाटन जल्द ही होने जा रहा है।’’दो मई को दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि ‘लेटरहेड’ में दो मोबाइल नंबर, एक वेबसाइट और एक पता उल्लेखित किया गया था। इसमें कहा गया है कि विवरण की जांच की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि वेबसाइट पर विवरण के आधार पर विश्वविद्यालय का विज्ञापन करने वाले व्यक्ति को नोटिस भेजा गया है।एफआईआर में कहा गया है कि सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान यह पाया गया कि अमरदीप सिंह नाम के एक व्यक्ति ने अपने हस्ताक्षर के तहत भारत के राष्ट्रपति के लेटर हेड का इस्तेमाल लोगों को सूचित करने के लिए किया है। उनके हवाले से लिखा गया है कि विक्रमशिला विश्वविद्यालय का उद्घाटन जल्द ही होने जा रहा है।

पुलिस ने कहा कि वेबसाइट पर विवरण के आधार पर विश्वविद्यालय का विज्ञापन करने वाले व्यक्ति को नोटिस भेजा गया है। उससे इस मामले में जल्द से जल्द स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

एफआईआर के मुताबिक, अब तक की गई शिकायत और जांच के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 465, 468 और 471( जालसाजी और धोखाधड़ी से संबंधित सभी) के तहत अपराध किया गया है।

Exit mobile version