Site icon TIMES OF PEDIA

यूरोपीय देश गैस आपूर्ति के लिए अमेरिका पर निर्भर हो गएः नोवाक

europ-countries-gas-usa

europ-countries-gas-usa

मॉस्को, 18 अक्टूबर (हि.स./रिया नोवोस्ती)। रूस के उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने कहा कि यूरोपीय देशों ने अपने गैस आयात के स्रोतों में विविधता लाने की कोशिश तो की पर वह अमेरिका पर निर्भर हो गए हैं।

नोवाक ने ‘रशियन एनर्जी वीक’ फोरम के दौरान ‘सोलोवोव लाइव’ ब्रॉडकास्टर को दिए साक्षात्कार में कहा, “यूरोपीय देशों की गैस आपूर्ति की मात्रा कम हो गई है। उनकी लागत चार गुना बढ़ गई है। अब वह मुख्य रूप से एक ही आपूर्तिकर्ता अमेरिका से आने वाली लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) पर निर्भर हैं।

नोवाक ने कहा कि यूरोप में गैस की कीमतें बढ़कर 1,000 डॉलर प्रति 1,000 क्यूबिक मीटर तक पहुंच गई हैं, जबकि 10 साल पहले और कोरोना महामारी से पहले भी ये कीमतें 200 से 250 डॉलर के दायरे में थीं। इसका खामियाजा यूरोपीय उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। ‘रशियन एनर्जी वीक’ का आयोजन मॉस्को में 14 से 16 अक्टूबर के बीच किया गया। रिया नोवोस्ती इस फोरम का सूचना भागीदार रहा।

Exit mobile version