Site icon TIMES OF PEDIA

पीएम मोदी के दौरे से पहले जम्मू में हुआ बड़ा एनकाउंटर ऑपरेशन

जम्मू-कश्मीर में चड्ढा कैंप के पास शुक्रवार सुबह करीब सवा चार बजे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) से भरी बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। जिसमें एक एएसआई शहीद हो गया और दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।  हमले के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में नौ जवान घायल भी हो गए हैं। सुंजवां में मुठभेड़ ऐसे वक्त में हुई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांबा जिले में प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर दो दिन पहले से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है।

अर्द्धसैन्य बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने बस पर गोलियां चलायी और ग्रेनेड फेंका, जिसमें सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) एस पी पाटिल की मौत हो गयी और बस में बैठे दो अन्य लोग घायल हो गए। सुरक्षाबलों ने भी उचित जवाब दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ अभी भी जारी है। सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर युसूफ कांतरू सहित चार आतंकवादी मार गिराए हैं।

Exit mobile version