Site icon TIMES OF PEDIA

डीआरआई ने बिहार में 19.39 किलोग्राम हाथी दांत जब्त किए, चार गिरफ्तार

dri-seizes-1939-kg-elephant-tusks-bihar-four-arres

dri-seizes-1939-kg-elephant-tusks-bihar-four-arres

नई दिल्ली, 26 नवंबर । वन्यजीवों की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बिहार के पश्चिम चंपारण में भारत-नेपाल सीमा के पास बिहार पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में 19.39 किलोग्राम हाथी दांत जब्त किए हैं। इस मामले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

वित्त मंत्रालय के मुताबिक खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक अभियान में डीआरआई अधिकारियों ने बैग की जांच करने पर उसमें से 19.39 किलोग्राम हाथी दांत बरामद हुए, जिसे वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के संबंधित प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया। भारतीय कानून के अंतर्गत हाथी दांत का व्यापार प्रतिबंधित है। इसकी अवैध तस्करी हाथियों के संरक्षण और जैव विविधता के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है।

वित्त मंत्रालय ने बताया कि यह अभियान खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करने और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ घनिष्ठ समन्वय के माध्यम से वन्यजीवों की तस्करी पर अंकुश लगाने तथा संरक्षित प्रजातियों के अवैध व्यापार में शामिल नेटवर्क को नष्ट करने के प्रति डीआरआई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Exit mobile version