Site icon Times Of Pedia

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 594 अंक लुढ़कर कर 56,465 पर खुला

सोमवार 2 मई को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुले। बीएसएई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 594.89 अंक यानी 1.04% लुढ़कर कर 56,465.98 पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी 142.50 अंक यानी 0.83% की गिरावट के साथ 17,102.55 पर ओपन हुआ।

शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई पर इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे अधिक 3.71 पर्सेंट की जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, टाइटन, सनफार्मा, एशियन पेंट्स के शेयरों में बड़ी गिरावट नजर आ रही है। इन तीनों कंपनियों के शेयरों में 2 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट है।आज सबसे ज्यादा गिरावट मेटल और IT शेयराें में है। बीएसई लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 2.64 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

निफ्टी के टॉप गेनर्स में एचडीएफसी लाइफ, टाटा कंज्यूमर, कोटक बैकं, सनफार्मा और एचडीएफसी बैंक के शेयर हैं। वहीं, टॉप लूजर्स में एक्सिस बैंक, कोल इंडिया, अडानी पोर्ट्स, विप्रो के शेयर हैं।

Exit mobile version