Site icon TIMES OF PEDIA

खो-खो की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन हुआ

district-team-selected

district-team-selected

नई टिहरी, 20 सितंबर । आगामी 2 और 3 अक्तूबर को हल्द्वानी में होने वाली राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन किया गया है। इसके लिए ट्रायल में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया।

जिला खेल कार्यालय की ओर से रविवार को आयोजित मुनिकीरेती खेल मैदान में ट्रायल में कुल 100 बालक और बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। उत्तराखंड खो-खो एसोसिएशन के समन्वय से आयोजित ट्रायॅल में खिलाड़ियों की फिटनेस और खेल तकनीकी पर विशेष निगरानी रखी गई।

जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि ट्रॉयल में खिलाड़ियों की खेल क्षमता, गति, कौशल, फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया संपन्न की गई। अब चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। रावत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। साथ ही खेल अब करियर बनाने का भी बड़ा माध्यम बनते जा रहे हैं। बताया कि कुल 30 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिसमें 15 बालिका और 15 बालक शामिल हैं।

चयन प्रक्रिया में खेल विभाग के खो-खो कोच हेमंत भारती, मनीष गिरी गोस्वामी, वैभव शर्मा, हिमांशु नौटियाल, दीपक रावत, उत्तराखंड खो-खो एसोसिएशन के सहायक सचिव प्रदीप कोठारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

फोटो-20एनटीएच04

नरेंद्रनगर में खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी।

Exit mobile version