Site icon TIMES OF PEDIA

देश में कोविड से स्‍वस्‍थ होने वालों की दर 85 प्रतिशत से अधिक

सरकार ने आज कहा कि देश में कोविड-19 महामारी से स्‍वस्‍थ होने की दर 85 दशमलव आठ-एक प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों में 82 हजार से अधिक रोगी महामारी से स्‍वस्‍थ हुए हैं। केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा है कि देश में अब तक 59 लाख 88 हजार से अधिक रोगी कोविड-19 से स्‍वस्‍थ हुए हैं। स्‍वस्‍थ होने की दर में लगातार बढ़ोतरी से रोगियों की वास्‍तविक संख्‍या को निम्‍न स्‍तर पर बनाये रखने में मदद मिली है और यह कोरोना से संक्रमित मामलों के 12 दशमलव छह-पांच प्रतिशत के बराबर हो गई है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा है कि जांच-निगरानी और इलाज की केन्‍द्र की रणनीति पर कारगार तरीके से अमल करने से स्‍वस्‍थ होने की दर बढी है जबकि मृत्‍यु दर में गिरावट आई है। भारत में कोरोना महामारी की वर्तमान मृत्‍यु दर एक दशमलव पांच-चार प्रतिशत है जो दुनिया की सबसे कम मृत्‍यु दरों में से एक है।

Exit mobile version