देवरिया, 12 अगस्त । उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में गौरीबाजार थाना पुलिस ने चोरी की कई बैटरियों के साथ बुधवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध चाकू भी बरामद किया। आरोपित के खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बैटरियों के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति इटवा गांव के बगीचे के पास मुख्य मार्ग पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उपेंद्र गोड़ (३०)पुत्र रामानंद गोड़ निवासी बहियारी बघेल, थाना भाटपाररानी को पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान उसके पास से आठ चोरी की बैटरियां और एक अवैध चाकू बरामद हुआ।पूछताछ में आरोपित ने बताया कि बरामद बैटरियां उसने डिपो के बाहर खड़े टैंकरों से चोरी की थीं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना गौरीबाजार में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आशीष कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल सुनील यादव, कांस्टेबल कन्हैया चौहान और कांस्टेबल नितिश कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
————-

