Site icon TIMES OF PEDIA

दीपावली पर्व पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के विवादित बयान पर भाजपा हमलावर,पूछा- क्या राहुल गांधी का मौन समर्थन हासिल है ?

deepawali-remark-imran-masood-bjp-attack

deepawali-remark-imran-masood-bjp-attack

लखनऊ, 10 नवंबर । दीपावली पर्व पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के ईद वाली खुशी वाले बयान से कांग्रेस की मुश्किलें कम नहीं हुईं थी कि उप्र से पार्टी के सांसद इमरान मसूद ने दीपावली पर्व को प्रदूषण से जाेड़ते हुए यह पर्व मनाने वालों की आलोचना करते हुए विवादित बयान दिया है। अब इस बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा ने इसे कांग्रेस का मानसिक दिवालिया बयान बताते हुए कांग्रेस से पूछा है कि इस बयान काे राहुल गांधी का माैन समर्थन हासिल है।

सनातन धर्म के सबसे बडे़ पर्व दीपावली को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेता लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। इन बयानों के कारण देश भर में कांग्रेस की तीखी निंदा हो रही है और कांग्रेस को सनातन विरोधी बता रहे हैं। अभी दो दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दीपावली को ईद की खुशी से जोड़ दिया था। इस बयान के बाद से ही कांग्रेस बैकफुट पर है। यह विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मंगलवार को सहारनपुर के कांग्रेस के सांसद और उप्र के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने दीपावली को लेकर एक विवादित बयान देकर कांग्रेस के लिए नयी मुसीबत खड़ी कर दी। उन्होंने दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में बढ़ते वायु प्रदूषण को दिवाली पर्व से जोड़कर विवादित बयान दिया है। दिवाली मनाने वाले सनातनियों के लिए अमर्यादित शब्द बोले। इमरान मसूद का बयान सार्वजनिक होते ही भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भाजपा उप्र की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसे सनातन विरोधी करार दिया है।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद का यह बयान उनकी हिंदू आस्था और सनातन विरोधी सोच को उजागर करता है। भाजपा उप्र के सोशल मीडिया मंच एक्स पर कांग्रेस सांसद के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गयी। साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा गया है कि कांग्रेस कभी सनातन पर प्रहार, कभी हिंदू त्योहारों का अपमान। क्या कांग्रेस नेताओं की ऐसी बयानबाजी को राहुल गांधी का मौन समर्थन हासिल है?

Exit mobile version