Site icon TIMES OF PEDIA

देश में कोविड से सबसे अधिक 28 हजार 472 लोग ठीक हुए

सरकार ने आज कहा कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्‍या 28 हजार चार सौ बहत्‍तर हो गई है जो कि एक दिन में ठीक होने वालों की सबसे अधिक संख्‍या है।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 से अब तक सात लाख 53 हजार 49 लोग स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। इसके साथ ही देश में रिकवरी दर 63 दशमलव एक तीन प्रतिशत पर पहुंच गई है। मंत्रालय के अनुसार ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या लगातार बढने से कोविड के सक्रिय मामलों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्‍या तीन लाख 41 हजार से अधिक हो गई है।

19 राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में रिकवरी दर राष्‍ट्रीय औसत से अधिक है। ऐसे पांच राज्‍यों और संघशासित प्रदेशों में दिल्‍ली, लद्दाख, तेलंगाना, हरियाणा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह शीर्ष पांच स्‍थान पर हैं।

मंत्रालय का कहना है कि कोविड से निपटने के लिए घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने, निगरानी, संपर्कों का पता लगाने, नियंत्रण की प्रभावी योजना, संक्रमण के खतरे वाली आबादी की स्‍क्रीनिंग और व्‍यापक स्‍तर पर जांच करने पर जोर दिया जा रहा है। नई दिल्‍ली स्थित आयुर्विज्ञान संस्‍थान के साथ ही राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ऐसे राष्‍ट्रीय स्‍तर के संस्‍थानों द्वारा दी जारी चिकित्‍सा सुविधाओं के कारण देश में कोरोना की मृत्‍यु दर महज दो दशमलव चार-एक प्रतिशत है और इसमें लगातार गिरावट आ रही है।credit air

Exit mobile version