Site icon TIMES OF PEDIA

सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार से जुड़ें युवाः सोना

connect-youth-self-employ

connect-youth-self-employ

नई टिहरी, 11 अक्टूबर । जड़ी-बूटी सलाहकार समिति की उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने प्रतापनगर क्षेत्र की रौणद रमोली की द्विजुला घाटी के गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने हलेथ गांव में स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों से स्वरोजगार अपनाने की अपील की।

इस दौरान उन्होंने हलेथ, गैरी राजपूतों और कोरदी तल्ला में निर्माणाधीन मां बुरांशखंडा देवी मंदिर का भ्रमण किया। कहा कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। प्रतापनगर क्षेत्र में जड़ी-बूटी उत्पादन के माध्यम से भी रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। युवाओं को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। लंबगांव में उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता केदार सिंह राणा सहित पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सेवा संकल्प अभियान पर चर्चा की।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य शैला देवी रमोला, ग्राम प्रधान गोदड़ी सीमा थलवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूर्णा देवी नेगी, पूर्व प्रधान नक्शा सिंह नेगी, सूरज सिंह रमोला, प्रकाश सिंह नेगी, विजयपाल सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version