Site icon

कांग्रेस का आरोप , जयशंकर असफ़ल विदेश मंत्री

भारत एक छोटी अर्थव्यवस्था होने के कारण बड़ी अर्थव्यवस्था से नहीं लड़ सकता : Jai shankar

JAISHANKAR FOREIGN MINISTER

 

नई दिल्ली। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बुधवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर को असफल विदेश मंत्री करार दिया और आरोप लगाया कि चीन में सबसे लंबे समय तक राजनयिक रहने के बावजूद वह हर मोर्चे पर विफल रहे हैं।

पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ने जानकारी देते हुए कहा , चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर, विदेश मंत्री बिलकुल खामोश हैं।

उन्होंने कहा की क्या प्रधानमंत्री को यह सलाह दी है कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर ली है।ज्ञात रहे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारतीय सीमा में कोई नहीं आया है ।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि चीन के कब्जे वाले इलाके में सड़कें, रेलवे नेटवर्क और पुल बना रहा है। चीन के साथ भारतीय व्यापार बढ़ रहा है और एक तरह से भारत चीनी पीएलए को फंडिंग कर रहा है, उन्होंने कहा, हर बैठक में पीएम की चुप्पी के कारण, पीएलए का कहना है कि उन्होंने किसी भी भूमि पर आक्रमण नहीं किया है।

मौलाना आज़ाद सफ़ल शिक्षा मंत्री

सुप्रिया श्रीनेत ने जयशंकर के इस बयान की आलोचना की, कि भारत एक छोटी अर्थव्यवस्था होने के कारण बड़ी अर्थव्यवस्था से नहीं लड़ सकता और इसे तिरस्कारी करार दिया।

विदेश मंत्री पर भारत की विदेश नीति को विफल करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बाइडेन के राष्ट्रपति के रूप में अपना आधा कार्यकाल लगभग पार कर लेने के बावजूद भारत में कोई अमेरिकी राजदूत नहीं है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जब सरकार कह रही है कि भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय साजिश है, तो जयशंकर और उनका विभाग क्या कर रहा है।

 

Exit mobile version