Site icon TIMES OF PEDIA

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने थामा भाजपा का दामन

दिल्ली कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। मारवाह ने भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण की।

सिरसा ने ट्वीट कर मारवाह का पार्टी में स्वागत किया है। उन्होंने लिखा कि मारवाह ऐसे जन नेता हैं जो जंगपुरा के लोगों तक अपनी पहुंच के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version