Site icon TIMES OF PEDIA

गुजरात के वडोदरा में दो समुदाय के बीच झड़प, पत्थरबाजी में तीन घायल”

अब गुजरात के वडोदरा में दो समुदाय के लोगों के बीच झड़प, पत्थरबाजी में तीन घायलदेश में सांप्रदायिक हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला है गुजरात के वडोदरा का जहां पुराने शहर इलाके में रविवार रात रावपुरा रोड पर एक सड़क दुर्घटना के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा की घटना में कम से कम तीन लोग घायल हो गए। वहीं इस घटना के बाद से पुलिस ने दंगा करने के आरोप में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया है।

वडोदरा शहर के पुलिस आयुक्त शमशेर सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि यह झड़प सड़क दुर्घटना को लेकर हुई और दोनों गुट आपस में भिड़ गए। तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। अब स्थिति सामान्य है। हम शिकायत दर्ज कर रहे हैं।

अफवाहों पर विश्वास न करें, वडोदरा के पुलिस आयुक्त शमशेर सिंह ने आगे लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कृपया किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें। यदि आप कुछ सुनते हैं, तो 100 डायल करके पुलिस से इसकी पुष्टि करें।

Exit mobile version