Site icon Times Of Pedia

चिप से तेल चोरी हो सकता है तो ईवीएम से भी हो सकती है छेड़छाड़ – अखिलेश यादव

लखनऊ | शुक्रवार को लखनऊ के 7 पेट्रोल पम्पस पर चिप से पेट्रोल चोरी करने का मामला सामने आया. एसटीएफ की रेड में इस बात का खुलासा हुआ. रेड के दौरान एसटीएफ ने पाया की पेट्रोल पम्पस में चिप लगाकर , रिमोट के जरिये तेल चोरी किया जा रहा है. यह खबर सामने आते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी डीएम् को अपने अपने जिलो में पेट्रोल पम्पस की जांच करने के आदेश दिए.

छापे के दौरान पता चला की 10 लीटर पेट्रोल या डीजल डलवाने पर एक लीटर तेल की चोरी कर ली जाती है. इससे पेट्रोल पम्प वाले करीब 50 हजार रूपया रोजाना का घोटाला कर रहे है. अब इस मामले ने राजनितिक रंग भी लेना शुरू कर दिया है. सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मुद्दे के जरिये ईवीएम् की गड़बड़ी का मामला उठाया और तकनीक के गलत इस्तेमाल होने की बात कही.

 

उन्होंने ट्वीट कर कहा,’ जब रिमोट के द्वारा चिप से पेट्रोल की चोरी बिना किसी इंटरनेट कनेक्शन के हो सकती है तो ईवीएम से भी छेड़छाड़ की जा सकती है. इसलिए हमें टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल रोकना होगा.’ अखिलेश यादव का इशारा चुनाव आयोग के उस बयान की तरफ था जिसमे कहा गया की चूँकि ईवीएम् इन्टरनेट और ब्लूटूथ के जरिये नही जुड़े हुई है इसलिए इसमें छेड़छाड़ संभव नही है.

चुनाव् आयोग की इसी दलील को बीजेपी भी दोहराती आई है. अब बिना इन्टरनेट तेल चोरी होने का मामला सामने आने के बाद विपक्षी दल एक नए तर्क के साथ ईवीएम् छेड़छाड़ का मामला उठा रहे है. अभी हाल ही में एमसीडी इलेक्शन के नतीजे आने के बाद आम आदमी पार्टी के गोपाल राय ने इस मुद्दे को एक बार फिर हवा दे दी. उन्होंने कहा की बीजेपी केवल ईवीएम् लहर के जरिये ही जीत सकती है.

Exit mobile version