Site icon TIMES OF PEDIA

पश्चिम बंगाल के भादू शेख हत्याकांड में फरार आरोपित मसाद शेख मुंबई से गिरफ्तार

cbi-arrests-proclaimed-offende

cbi-arrests-proclaimed-offende

नई दिल्ली, 14 अगस्त । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगतुई में हुए भादू शेख हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपित मसाद शेख को मुंबई से गिरफ्तार किया है। सीबीआई के अनुसार आरोपित 2022 में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से फरार था और उसने जांच या मुकदमे की कार्यवाही में कभी हिस्सा नहीं लिया।

सीबीआई ने शुक्रवार को बताया कि मसाद शेख को खुफिया और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर मुंबई के वारी बंदर, डोंगरी इलाके से गिरफ्तार किया गया। सीबीआई ने यह मामला 8 अप्रैल 2022 को कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में दर्ज किया था। एजेंसी ने रामपुरहाट थाने की 22 मार्च 2022 की प्राथमिकी के मामले को अपने हाथों में लिया था। यह मामला 21 मार्च 2022 को बीरभूम के बोगतुई में भादू शेख की हत्या से संबंधित था।

जांच पूरी करने के बाद सीबीआई ने 2022 और 2023 में नौ आरोपितों के खिलाफ आरोपपत्र और पूरक आरोपपत्र दाखिल किए थे। इनमें मसाद शेख भी शामिल था। मामला रामपुरहाट के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से पूर्व बर्द्धमान की चौथी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में स्थानांतरित किया गया था।

गिरफ्तार आरोपित को मुंबई से कोलकाता लाकर सक्षम अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

Exit mobile version